जमुई:, मंत्री श्रेयसी सिंह का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री सह जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का जन्मदिन शनिवार की शाम 6:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशियां मनाई और एक- दूसरे को बधाई दी। मंत्री श्रेयसी सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में जमुई जिले में खेल और उद्योग के क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिल रही है। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, महामंत्री बृजनंदन सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन जी, अभिषेक राज, अजय पासवान, अभिषेक गुप्ता, ताहिर अंसारी, मुकेश सिंह, धीरज दुबे, शंभू पांडेय, राकेश सिंह, प्रमोद पाल, संजय साह, मिथलेश सिंह, सूरज सिंह, शंभू महतो, दिनेश मंडल, लव कुमार, सुरेंद्र तांती, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #jamuibihar #mantriji #jamuitopnews #birthday #NDA #BJP4IND
Jamui, Jamui | Aug 31, 2026