लखीसराय: सदर अस्पताल में एएनसी जांच को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण
लखीसराय।सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को एएनसी (गर्भवती महिलाओं की जांच) को लेकर भारी भीड़ देखी गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने गुरुवार की पूर्वाह्न 10:30 पर एएनसी जांच स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।