बिजनौर: तिमरपुर में सगे दो भतीजों ने अपने चाचा पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Sep 24, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव तिमरपुर में दो सगे भतीजो ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल चाचा मनोज को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मनोज ने लिखित में पुलिस से शिकायत की है। और पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर रही है।