मेजा: देवकुंडे नाथ धाम में चोरों ने सोलर पैनल किया गायब, लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए किया हनुमान चालीसा का पाठ
मांडा के देवकुंडे नाथ धाम परिसर में चोरी की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। मंदिर में लगे कीमती घंटे एवं अन्य सामान चोरी करने के बाद बीती रात में चोरों ने धाम में लगे सोलर पैनल एवं लाइट को ही गायब कर दिया। दोपहर लगभग एक बजे आक्रोशित लोगों ने धाम में नाराजगी प्रकट करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस पड़ताल में जुड़ गई है।