➡️ धनतेरस पर स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को निःशुल्क रजिस्ट्री का मिला लाभ
➡️ जिले के विभिन्न ग्रामों में मंत्री एवं विधायकों की उपस्थिति में आयोजित हुए विशेष शिविर, हितग्राहियों की संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई गई
सागर, 06 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार धनतेरस के पावन अवसर पर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री की कार्यवाही संपन्न कराई गई।
तहसील खुरई के ग्राम पाली रैयतवारी, बांदरी ग्राम आलखेड़ी तहसील खुरई में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील रहली के ग्राम काछी पिपरिया में विधायक श्री गोपाल भार्गव ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने एक हितग्राही की रजिस्ट्री अपने समक्ष पूर्ण कराई। वहीं तहसील बंडा के ग्राम सिमरिया छापरी में विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क रजिस्ट्री शिविर आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर के माध्यम स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री संपादन की कार्यवाही संपन्न हुई।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026