कोटा में दीवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर विवाद, आपस मे भिड़े छात्र ओर दुकानदार
एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट, बोरखेड़ा इलाके की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोटा में दीपावली की रात पटाखे चलाने की बात पर विवाद हो गया है। स्टूडेंट और दुकानदारों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। जमीन पर पटक-पटककर लात-घूंसो से मारा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना बोरखेड़ा थाना इलाके में कोरल पार्क स्थित नया नोहरा की है। बोरखेड़ा थाना सीआई अजीत बागडोलिया ने बताया कि 8 नवंबर की रात 10 बजे करीब पटाखे चलाने की बात पर स्टूडेंट्स और दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में दो स्टूडेंट को शांतिभंग में पकड़ा गया था।
#kota #kotanews #kotarajasthan #kotacoaching
Sangod, Kota | Nov 10, 2026