आबू रोड: माउंट आबू के फ्रेंड्स कॉलोनी काला छपरा क्षेत्र में 10 फीट गहरे नाले में गिरा बैल, खुशी ट्रस्ट की टीम ने किया रेस्क्यू
माउंट आबू फ्रेंड्स कॉलोनी के काल छपरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बैल 10 फीट से ज्यादा गहरे और संकरे नाले में जा गिरा। नाले में फंसा बैल काफी देर तक चिल्लाता रहा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने खुशी सेवा ट्रस्ट की संचालक टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची और बैल को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।