नोसरा में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, 851 महिलाओं ने धारण किए कलश : जालोर। नोसरा में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर श्री ठाकुरजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 851 महिलाओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे-बैंड के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथावाचक श्याम सुंदरजी महाराज ने प्रथम दिन भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और नारदजी के संवाद का वर्णन किया। मुख्य यजमान हरिराम चौधरी ने 1.11 लाख रुपए का गौदान किया। कथा 1 दिसंबर तक चलेगी, 28 नवंबर को गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या और अंतिम दिन 108 कुंडीय महायज्ञ होगा।
Jalor, Jalor | Nov 22, 2026