रोडवेज को ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी निजी बस, ड्राइवर केबिन में फंसा : जालोर शहर में थर्ड फेंस के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे लोगों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में पसम कंवर (40) और सुमेर सिंह (30) सहित 3-4 लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Jalor, Jalor | Nov 21, 2026