जिला परिषद वार्ड 26 से जीत के बाद करमीराम चौधरी ने जताया जनता का आभार : जालोर। जिला परिषद वार्ड संख्या 26 से कांग्रेस प्रत्याशी करमीराम चौधरी ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
Jalor, Jalor | Nov 21, 2026