आलिया अली और अनिल बने बेस्ट वुशू फाइटर : जालोर में 12वीं जिला स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता शुक्रवार को आर्य वीर दल वीरम व्यायामशाला में संपन्न हुई। बालिका वर्ग में आलिया अली और बालक वर्ग में अनिल को बेस्ट वुशू फाइटर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने 23 वजन वर्गों में भाग लेकर दमखम दिखाया। सभी गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी 27 से 30 नवंबर तक जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कविता तिवारी और आर्य वीर दल राजस्थान के संचालक विनोद आर्य सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Jalor, Jalor | Nov 21, 2026