लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
सोमवार अपराह्न 12:40 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार रविवार एवं सोमवार के बीच रात में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले में पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती,ऑडी एवं डायल 112 में पुलिस बल की जांच की गई. पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.