पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की, लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान करने के निर्देश दिए
शनिवार को शाम 4 बजे समाहरणालय में पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की। मीटिंग में उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े यह सुनिश्चित करना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदार होना पड़ेगा।