पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने के विरोध में, कांग्रेस नेताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका
पेपर लीक का आरोप लगा हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी को पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ लगा दिया था। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कांग्रेस नेताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर विरोध मार्च निकालकर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मौके पर पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग की गई।