पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में पूर्व डीजीपी आलोक राज ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 105 दिनों तक मैं राज्य का रहा DGP
105 दिनों तक बिहार के डीजीपी रहे आलोक राज ने नए पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को जिम्मेदारी सौंप दी। इस दौरान शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राज्य सरकार ने हमें राज्य का डीजीपी बनाया और मैं 105 दिनों तक राज्य का डीजीपी रहा।