पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर लालू यादव की टिप्पणी को निंदनीय बताया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा किए गए टिप्पणी को शनिवार दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निंदनीय बताया है। मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग जनता के बीच नहीं जाते हैं उन्हें यह शिकायत होती है कि दूसरे लोग जनता के बीच क्यों जा रहे हैं।