फुल्लीडूमर: कुमारपुर गांव के बैंक के पास भटक रहे 6 साल से गुमशुदा व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
फुल्लीडुम पुलिस ने मंगलवार को 6 वर्ष से लापता एक व्यक्ति को थाने पर परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दिया लापता। लापता व्यक्ति भागलपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत गौरा बदे दहरपुर गांव का मो.नसीम है। जिसे थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने थाना क्षेत्र के कुमारपुर सेंट्रल बैंक के पास भटकते देख उससे पूछताछ की और सूचना देकर उसके परिजनों से मिला दिया।