फुल्लीडूमर: धावा गांव मोड़ के पास पंचायत सरकार भवन निर्माण के समर्थन में 12 वार्डों के सैकड़ों ग्रामीणों ने की विशेष बैठक
धावा गांव मोड़ के पास फुल्लीडुमर पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत के 12 वार्डों के दर्जनों गांव के सैकड़ो लोगों की एक विशेष बैठक पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर से धावा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण करने का सबों ने समर्थन किया।