जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026