सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर डीएम ने गुरुवार 12 बजे को बरहट प्रखंड के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्व. शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया में व्यवस्थाएं देखीं। कक्षा में बच्चों से सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर परखा और स्वयं पढ़ाया।