जमुई: एक सप्ताह बाद पुलिस ने साहाना ह^/त्या^कां^/ड मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जमुई थाना क्षेत्र के निमारंग में सात वर्षीय बच्ची की नि^र्म^म ह^/त्या करने मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार की देर शाम 7:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मोबाइल लोकेशन, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीमा रंग निवासी मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तनवीर के रूप में हुई है, जो नशे का आदी है, नशे की हालत में ही दोनों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतल भी बरामद किया गया है और दोनों आरोपितों के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने दी है।
बताया जाता है की घटना के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पहले मोहम्मद तनवीर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन ऐसा कुछ साक्ष्य नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। और घटना के दिन ही मुख्य आरोपित मोहम्मद सरफराज कोलकाता चला गया था और मोबाइल को भी बंद कर लिया था सरफराज के परिजन के मुताबिक वह अपने भाई के शादी में शामिल होने गया था हालांकि मोहम्मद सरफराज बाल, दाढ़ी और मुंडन करवाकर पूरी तरह भेसभूषा को बदलने की कोशिश किया था। जिसको लेकर पुलिस का शक हकीकत में बदल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। #jamuitopnews #crime
Jamui, Jamui | Sep 6, 2026