जमुई: 7 वर्षीय मासूम की ह^/त्या मामले में पुलिस की कार्रवाई पर इमारत-ए- शरिया ने जताई नाराजगी
टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में 06 दिन पहले मोहम्मद इकबाल की 07 वर्षीय पुत्री सहाना खातून को अगवा कर ग^ला द^बा^क^र उसकी नि^र्म^म ह^/त्या करने मामले में इमारत-ए-शरिया ने नाराजगी जताई है। घटना के बाद इमारत- ए- शरिया के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार की रात 8:00 बजे तक पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी किया।
इमारत ए शरिया, (बिहार, उड़ीसा, झारखंड ,बंगाल), जनरल सिकरेट्री मुफ़्ती मो. सईदुर रहमान कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की जल्द पहचान और कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जमुई के डीएम और एसपी से मामले की जांच में तेजी लाने की अपील की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। #jamuitopnews #jamuiPolice #jamuinews #Crime #jamuibihar
Jamui, Jamui | Sep 5, 2026