लाडनूं: जिला प्रशासन के निर्देश पर लाडनूं पंचायत समिति क्षेत्र में वन टाइम सफाई अभियान का शुक्रवार को हुआ आगाज
Ladnu, Nagaur | May 3, 2024 जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत समिति लाडनूं क्षेत्र मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम पंचायत मंगलपुरा मे वन टाईम सफाई अभियान के रुप मे किया। जिला प्रशासन की तरफ से लाडनूं मे दो क्लस्टर बनाए गए हैं। इस दौरान मंगलपुरा मे सफाई अभियान के दौरान पुराने कचरे के ढेर उठाए व नालियों की सफाई की।