लाडनूं: लाडनूं क्षेत्र में शुक्रवार से वन टाइम सफाई अभियान का होगा आगाज, जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Ladnu, Nagaur | May 2, 2024 पंचायत समिति लाडनूूं मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार दो क्लस्टर बनाए गए है। जिनमे सफाई अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ग्राम पंचायत लैडी व ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ को क्लस्टर का मुख्यालय बनाया गया है। अब जिला कलक्टर व सीईओ के निर्देशों की पालना मे 3 मई को अभियान की शुरुआत की जाएगी।