लाडनूं: चुंडासरिया गांव में अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई करने गई जलदाय विभाग की टीम पर किया गया हमला, मुकदमा दर्ज
Ladnu, Nagaur | Apr 28, 2024 लाडनूं तहसील के गांव चुंडासरिया मे जलदाय विभाग की मुख्य राईजिंग लाईन से किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने गई जलदाय विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मुख्य लाईन से बूस्टर लगाकर पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल मे लाते हुए बूस्टर जब्त करने और अवैध कनेक्शनधारियों को नोटिस थमाने के लिए गए जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमला कर दिया।