लाडनूं: लाडनूं कस्बे में एक युवक ने अपने घर में बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ladnu, Nagaur | Apr 30, 2024 लाडनूं कस्बे मे एक युवक ने अपने घर मे बनी झोपड़ी मे फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। हेड कांस्टेबल गोपालराम बलारा ने बताया कि देर शाम को सांसी बस्ती निवासी 37 वर्षीय सन्नी उर्फ कालू सांसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई बाबूलाल सांसी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द किया।