लाडनूं: लाडनूं कस्बे के चुंडासरिया गांव में 3 दिन पूर्व जलदाय विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Apr 30, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के चुंडासरिया गांव मे शनिवार को जलदाय विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर ने लाडनूं पुलिस थाने मे रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर भोलाराम जाट, जगदीशराम, राजुराम जाट व जगदीश नायक को गिरफ्तार किया है।