लाडनूं: जिला कलक्टर के निर्देश पर लाडनूं क्षेत्र में ई-मित्र केन्द्रों की जांच कर देखी व्यवस्थाएं, लगाया जुर्माना
Ladnu, Nagaur | May 1, 2024 डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर द्वारा गठित दल ने लाडनूं उपखंड मे संचालित ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के नेतृत्व मे टीम द्वारा शहर मे संचालित ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण कर ई-मित्र केन्द्रों पर विभाग द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट, को-ब्रांडेड बैनर, निरीक्षण एवं शिकायत पुस्तिका आदि की सघन जांच की गई।