लालगंज: दुबार कलां में राम रावण युद्ध का भव्य मंचन, श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
लालगंज क्षेत्र के दुबार कलां स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दौरान राम रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया। अंत में भगवान श्री राम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। रविवार देर रात करीब 10:00 बजे भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।