पटियाली: पटियाली क्षेत्र के कुड़ा गांव में घर में जली हुई 25 वर्षीय विवाहिता का शव मिला, हत्या का आरोप
पटियाली। ग्राम कुड़ा में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय कीर्ति पत्नी सौरभ का जला हुआ शव घर के कमरे में मिला। एसपी ओपी सिंह और सीओ अमित कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेजा।