सतबरवा: सोहडीखास स्कूल के छात्रों को मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई
सतबरवा अंचल अंतर्गत धुटुआ पंचायत में स्थित पीएम श्री राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय सोहडीखास में छात्रों को शुक्रवार दोपहर दो बजे मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।बीटीएम वरुण सिंह यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को मिट्टी का स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, आवश्यक पोषक तत्वों और मिट्टी का नमूना संग्रहण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी गई।