परैया: परैया के भाजपा महामंत्री रामलखन सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, भाजपाइयों ने पार्टी का झंडा देकर दी श्रद्धांजलि
Paraiya, Gaya | Nov 9, 2026 करहट्टा पंचायत के परसावां निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता रामलखन सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। संगठन और समाज की निष्ठापूर्वक सेवा के लिए भाजपा नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, गुरुआ विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद, नेता अनिल शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।