उज्जैन: रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग, भट्टी पूजन के साथ निर्माण शुरू 🕉️
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं (मोदक) का महाभोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। पुजारी राजेश शर्मा, आकाश शर्मा और ओम शर्मा के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भट्टी पूजन किया गया और पुजारियों ने अपने हाथों से पहला लड्डू बनाकर अनुष्ठान की शुरुआत की। 15 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शुद्ध घी, 15 क्विंटल शक्कर भूरा और 2 क्विंटल मेवे (ड्राई फ्रूट्स) से तैयार होने वाला यह पवित्र महाभोग रक्षाबंधन के दिन भस्म आरती और महाआरती में बाबा को अर्पित किया जाएगा।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #RakshaBandhan #Mahabhog #siti24ujjain