उज्जैन: सरहद पर तैनात जवानों को राखी बांधने निकलीं 'संगिनी ग्रुप' की 19 बहनें, मालवा एक्सप्रेस से जम्मू रवाना 🚂🇮🇳
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उज्जैन के 'संगिनी ग्रुप' की 19 बहनें सरहद पर तैनात वीर जवानों को राखी बांधने के लिए रवाना हुई हैं। सोमवार, 25 अगस्त को ये सभी बहनें मालवा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुईं। रेलवे स्टेशन पर विदाई के दौरान बहनों के हाथों में राखी, तिलक और मिठाइयों की थाल के साथ गजब का उत्साह देखने को मिला। ग्रुप की संयोजिका ममता सांगते ने बताया कि यह दल जम्मू पहुंचने के बाद कारगिल और राजौरी सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधेगा, ताकि परिवार से दूर देश की रक्षा कर रहे जवानों को बहन के प्यार और आशीर्वाद की कमी महसूस न हो। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद परिजनों और शहरवासियों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ बहनों को भावभीनी विदा