उज्जैन: जगदीश अग्रवाल ने संभाला सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार, वर्चुअली जुड़े CM मोहन यादव 🚩✨
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल ने मंगलवार को शुभ मुहूर्त में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। कोठी रोड स्थित मेला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। इस खास मौके पर अमूमन हाफ शर्ट पहनने वाले जगदीश अग्रवाल पारंपरिक सफेद कुर्ता-पाजामा, बेबी पिंक जैकेट, जय महाकाल का दुपट्टा और पीली पगड़ी पहने नजर आए। पदभार ग्रहण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, महापौर मुकेश टटवाल सहित कई दिग्गज नेता और उनके परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
#UjjainNews #Simhastha2028 #JagdishAgrawal #MPNews #siti24ujjain