उज्जैन: महाकाल की राजसी सवारी से पहले चौड़ीकरण कार्य में आई तेजी, निगमायुक्त ने दिए दिन-रात काम करने के निर्देश 🚧
बाबा महाकाल की आगामी राजसी सवारी को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन नगर निगम ने कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक मार्ग चौड़ीकरण और चौराहे के निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मंगलवार सुबह कार्यस्थल का सघन निरीक्षण किया और अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि राजसी सवारी से पहले सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। सतीगेट से कंठाल चौराहे तक सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए अब दिन के साथ-साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में भी काम किया जा रहा है। निगमायुक्त ने पेयजल लाइन दुरुस्त करने और सतीगेट पर कोबल पत्थर व पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
#UjjainNews #BabaMahakal #UjjainDevelopment #Ujjain