उज्जैन: हरसिद्धि पाल मार्ग पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार, रामघाट मार्ग से हरसिद्धि पाल मार्ग पर मदन मोहन मंदिर के पीछे लोकेंद्र मेहता द्वारा बिना अनुमति बनाए गए टीन शेड के अवैध निर्माण को हटाया गया। भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी की अगुवाई में रिमूवल गैंग ने जेसीबी की मदद से इस निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों और शासकीय भूमि पर यातायात में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में आवागमन सुगम बना रहे।
#UjjainNews #AntiEncroachment #UjjainMunicipalCorporation #HarsiddhiMarg #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 25, 2026