तिरोड़ी: दिव्या मिनरल्स के मैंगनीज प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, कहा- देगा बीमारी, नहीं रोजगार
बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकाहेटी के अर्जुनटोला में इन दिनों एक औद्योगिक इकाई को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। तिरोड़ी से बम्हनी मार्ग पर निर्माणाधीन दिव्या मिनरल्स प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण गुरूवार को खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्रोसेसिंग यूनिट के शुरू होने से गांव की आबोहवा, जल और जमी