देहरादून में बड़ा हादसा: चकराता रोड पर स्कूटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
देहरादून: राजधानी के व्यस्ततम इलाके चकराता रोड स्थित यमुना कॉलोनी चौक के पास आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटर आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo #Yamunacolony