🚨उत्तराखंड कैबिनेट के 10 बड़े फैसले
MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार करने को मंजूरी
देहरादून, 11 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कानून, ऊर्जा और पर्यटन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े फैसले लिए गए।
MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ेगा: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड ₹17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम ₹25,000 किए जाने को मंजूरी।
खेल प्रतिभाओं के लिए 33 पद: माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद सृजित किए जाएंगे। इनका उपयोग पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने में किया जाएगा।
243 पदों पर खिलाड़ियों को नियुक्ति: खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में 243 पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन देने को मंजूरी।
सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ेगी: सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट नैनीताल और अधीनस्थ न्यायालयों में आबद्ध शासकीय अधिवक्ताओं की फीस दरों के पुनर्निर्धारण को मंजूरी।
कारागार विभाग में नया पद: सुधारात्मक विंग के लिए अपर महानिरीक्षक कारागार का एक नया पद संवर्गीय ढांचे में शामिल करने के लिए सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
कानूनी माप विज्ञान नियमों में संशोधन: लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उत्तराखंड विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
ऊर्जा विभाग: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट और वार्षिक लेखा विवरण को आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखने को मंजूरी।
मसूरी रोपवे परियोजना: देहरादून के पुरुकुल गांव से मसूरी लाइब्रेरी चौक तक प्रस्तावित रोपवे के अपर टर्मिनल और पार्किंग निर्माण से संबंधित भूमि व्यवस्था को मंजूरी।
हरिद्वार में ESI अस्पताल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के चिकित्सालय हरिद्वार के समीप चिन्हित 15 एकड़ भूमि ESI निर्माण के लिए आवंटित करने का निर्णय।
कैबिनेट के इन फैसलों में स्वास्थ्य, रोजगार, खेल प्रतिभाओं और विकास परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।
#Uttarakhand #UttarakhandCabinet #CabinetDecision #Dehradun #MBBSIntern #MedicalCollege #SportsPolicy #UttarakhandNews #NewsMafiya
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026