घाटोल: झरी कुंडा गांव में मारपीट के मामले में भुंगड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज
घाटोल उजखंड के भुंगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झरी कुंडा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी निलेश चरपोटा पुत्र कांतिलाल चरपोटा निवासी झरी कुंडा ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कैलाश पिता उंकार चरपोटा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।