अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस सख्त हो गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 33 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 92 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है।