🚨 बीकानेर-नागौर रोड से एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा स्पीड चेकिंग के दौरान एक चालक और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी की स्पीड कम थी, लेकिन किसी दूसरी गाड़ी की स्पीड दिखाकर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही थी।
विवाद बढ़ने पर चालक ने मौके का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मौके पर माहौल काफी गरमा गया था।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।
आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।
#Bikaner #Nagaur #ViralVideo #RajasthanNews #Police #Interceptor #TrafficPolice #SSSONews #BikanerNews #TrendingNews