
रामपुरा बस्ती में हादसे को दावत देता ट्रांसफॉर्मर ~ रोज़ लगती आग, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग बीकानेर की रामपुरा बस्ती, गली नंबर 17 में नाले के ऊपर लगा ट्रांसफॉर्मर स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट और बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने और जेईएन को फोन करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में आए दिन आग लगने जैसी घटनाएं होती हैं, जिससे घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं, लोगों का आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती, लेकिन बिल बकाया होने पर विभाग तुरंत पहुंच जाता है। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें SSSO News पर। #Bikaner #RampuraBasti #ElectricityDepartment #Transformer #RajasthanNews #BikanerNews #GroundReport #SSSONews #Electricity #PublicIssue
Bikaner, Bikaner | Jul 26, 2026

10–15 मिनट की बारिश ने सूरतगढ़ की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य बाजार, सड़कें और कई वार्ड जलमग्न हो गए। हालात ऐसे बने कि नगरपालिका कार्यालय के बाहर ही नहीं, अंदर भी पानी भर गया, कर्मचारियों को पार्क के रास्ते कार्यालय पहुंचना पड़ा। शहरवासियों का कहना है कि जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। क्या सूरतगढ़ को जलभराव से राहत मिलेगी? #Suratgarh #Rajasthan #Rain #Waterlogging #Municipality #LocalNews #SSSONews
Bikaner, Bikaner | Jul 23, 2026

सूरतगढ़ में दिनदहाड़े लूट की कोशिश नाकाम पुराने बस स्टैंड स्थित ई-मित्र एवं मनी ट्रांसफर केंद्र पर दो नकाबपोश बदमाशों ने रिवॉल्वर और लोहे का कापा दिखाकर लूट का प्रयास किया। संचालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने हथियार बरामद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #Suratgarh #BreakingNews #Rajasthan #CrimeNews #Police #SSSONews #Bikaner #LatestNews
Bikaner, Bikaner | Jul 17, 2026

बीकानेर: गंगाशहर के शिव गोरख धूणा इलाके में एक साल से पानी का संकट, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बीकानेर के गंगाशहर स्थित शिव गोरख धूणा इलाके के लोगों ने पिछले करीब एक वर्ष से पेयजल आपूर्ति नहीं होने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों और पार्षद को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें करीब 600 रुपये खर्च कर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। #Bikaner #GangaShahar #ShivGorakhDhuna #BikanerNews #WaterCrisis #WaterProblem #RajasthanNews #PublicIssue #JaldayVibhag #DistrictCollector #BreakingNews #SSSONews #BikanerUpdates #LocalNews #WaterSupply #RajasthanUpdates
Bikaner, Bikaner | Jul 15, 2026

आधी रात गरजा प्रशासन का बुलडोजर दुष्कर्म आरोपी के ठिकाने समेत 3 होटलों पर कार्रवाई श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधी रात को आरोपी के ठिकाने और आसपास स्थित तीन होटलों पर बुलडोजर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। 📍 श्रीगंगानगर, राजस्थान #Sriganganagar #RajasthanNews #BreakingNews #BulldozerAction #CrimeNews #LocalNews #sssonews #crimenews #RapeCase
Bikaner, Bikaner | Jul 1, 2026