#बालाघाट
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 27अगस्त 2026 को प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है एवं घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में वि.खंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 आंगनबाडी केन्द्रों एवं वि.खण्ड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं. बैहर में 20 आंगनबाडी केंद्रों के 398 बच्चों एवं वि.खं. बिरसा में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 793 बच्चों को भोजन दिया गया । इसी प्रकार वि.खं.बैहर में 11 आंगनबाडी केंद्रों के 76 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 275 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बैहर में 03 आंगनबाडी केंद्र के 16 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को तथा वि.खंड बिरसा में 33 आंगनबाडी केंद्रों के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp #mp_wcdmp
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026