#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 27-08-2026 को 18 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 274 मरीजों में से 230 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 44 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्वस्थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 4,261 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 857 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 230 को अस्पताल में एवं 583 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 748 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 706 बच्चों को आयरन सिरप, 610 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी गई । इस प्रकार आज तक 177 सत्रों में कुल 9,831 बच्चों का टीकाकरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । आज 52 गावों के 3,347 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं 63 ग्रामों में इंडोर और आउटडोर फागिंग तथा 5,288 ग्रामों में लार्वा सर्वे किया पूर्ण किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp
8 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026