#धनाऊ तल्ला क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क अभियान
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने अशोक भंडारी ‘देबू भाई जी’ एवं गजेंद्र जी की अध्यक्षता में धनाऊ तल्ला क्षेत्र का रात्रिकालीन भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जंगली जानवरों के आतंक, रोजगार की कमी और सड़क जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
धनाऊ तल्ला के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति बाहुल्य चौकला क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से सड़क नहीं पहुंचने का मुद्दा भी सामने आया। अरुणा कुमार ने मौके से उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। बैठक में शिव सिंह, सोहन दास, सोहन सिंह, बलबीर सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन कुमार, पंकज गोसाई, जगमोहन सिंह, धूपा देवी, अरुण सिंह, पिंकी देवी, गजेंद्र जी, आनंद सिंह, लीला देवी, पान सिंह, कविता देवी, गौतम सिंह और सृजन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
#अरुणा_कुमार #कांग्रेस #धनाऊ_तल्ला #चौकला #जनसंपर्क #ग्रामीण_समस्याएं #सड़क_की_मांग #रोजगार #पहाड़_खबरसारLive
Pauri, Garhwal | Sep 21, 2026