ग्राम पंचायत तूमैन में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत तूमैन में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत किए गए कार्यों का ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा ग्रामीणजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही ग्रामीणों से आव्हान किया कि वर्षा ऋतु के दौरान पानी को अधिक से अधिक सहेजने और इसका सदुपयोग करें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा ग्राम स्तर पर आगामी वर्ष हेतु कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम के पश्चात जल संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए चेक डैम कार्य का निरीक्षण किया।
विंध्यवासिनी माता के किए दर्शन
--
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर सहित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत तूमैन स्थित मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन किए। इस दौरान प्राचीन मूर्तियों के संरक्षण के लिए बनाए गए संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#ashoknagar