राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
---
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 28-30 जून 2026 अंतर्गत सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में जन्म से 05 वर्ष के लगभग 1,57,655 नौनिहालों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये जिले में कुल 1008 बूथ बनाये गये है जिन पर 2016 टीकाकरण कर्मियों द्वारा दवाई पिलाई जावेगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
रविवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई तथा जिले को पोलियों मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ जय मंडल यादव, भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भारद्वाज, आर.एम.ओ डॉ बी.एल. टेगोर , जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी श्री के.पी. श्रीवास्तव, व्ही.सी.सी.एम श्री पंकज शर्मा ., जिला डाटा मैनेजर आर.आइ.सुश्री प्रियंका सोनी ,एम.सी.एच प्रभारी श्रीमति हेमवती शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला । साथ ही सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि पोलियो की दो बूंद हर बच्चे का अधिकार है ।उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और किसी भी बच्चे को दवा पीने से न छूटने देने की अपील की।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जयकृत सिंह राजपूत ने जिले भर में संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान बूथ, घर-घर भ्रमण एवं ट्रांजिट टीमों के माध्यम से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।उन्होंने अभियान की सभी गतिविधियों की जानकारी उपस्थित अतिथियों को दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अल्का त्रिवेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा उनकी दोनों बालिकाओं को पल्स पोलियो की दवा पिलवाई गई। उक्त टीकाकरण दलों के मॉनीटरिंग के लिये जिले में 137 सुपरवाईजर लगाये गये है। प्रथम दिवस बूथ द्वारा कवरेज, दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर कवरेज किया जावेगा।
प्रत्येक ब्लॉक में पल्सपोलियो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जिले से पल्स पोलियो जोनल अधिकारी भी नियुक्त किये है , जो समस्त ब्लॉकों अंतर्गत आने वाले गांवों में कार्यक्रम की सतत् मॉनीटरिंग करेंगें।
समस्त नागरिकों से अपील है कि अपने जन्म से 05 वर्ष तक के नौनिहालों को पल्स पोलियो की दो बूंदें पिलाने हेतु अपने निकटतम बूथ तक अवश्य लाये।
#ashoknagar