Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Ashoknagar #reelsfbシ #ashoknagar #facebookreel #local

MORE NEWS

ग्राम पंचायत तूमैन में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित 
--
शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत तूमैन में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत किए गए कार्यों का ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा ग्रामीणजनों  को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही ग्रामीणों से आव्हान किया कि वर्षा ऋतु के दौरान पानी को अधिक से अधिक सहेजने और इसका सदुपयोग करें। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा ग्राम स्तर पर आगामी वर्ष हेतु कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम के पश्चात जल संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए चेक डैम कार्य का निरीक्षण किया। 

विंध्यवासिनी माता के किए दर्शन 
--
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर सहित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत तूमैन स्थित मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन किए। इस दौरान प्राचीन मूर्तियों के संरक्षण के लिए बनाए गए संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#ashoknagar

ग्राम पंचायत तूमैन में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित -- शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत तूमैन में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत किए गए कार्यों का ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा ग्रामीणजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही ग्रामीणों से आव्हान किया कि वर्षा ऋतु के दौरान पानी को अधिक से अधिक सहेजने और इसका सदुपयोग करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा ग्राम स्तर पर आगामी वर्ष हेतु कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के पश्चात जल संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए चेक डैम कार्य का निरीक्षण किया। विंध्यवासिनी माता के किए दर्शन -- कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर सहित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत तूमैन स्थित मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन किए। इस दौरान प्राचीन मूर्तियों के संरक्षण के लिए बनाए गए संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

🏥अशोकनगर जिला अस्पताल में मरीज बीमारी से कम, बदहाल व्यवस्थाओं से ज्यादा परेशान हैं। पिछले 15 दिनों से वार्डों में चादर तक उपलब्ध नहीं है। महिला वार्ड के शौचालयों के दरवाजे उखड़े पड़े हैं, पुरुष वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लटके हुए हैं, खुले बिजली के बोर्ड और बाहर निकले तार किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहे हैं। जगह-जगह उखड़ी टाइल्स अस्पताल की बदहाली की गवाही दे रही हैं। सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को चादर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पा रही, तो आखिर जिम्मेदारों की निगरानी किस बात की है?
#Ashoknagar #DistrictHospital #HealthSystem #PublicHealth #Accountability

🏥अशोकनगर जिला अस्पताल में मरीज बीमारी से कम, बदहाल व्यवस्थाओं से ज्यादा परेशान हैं। पिछले 15 दिनों से वार्डों में चादर तक उपलब्ध नहीं है। महिला वार्ड के शौचालयों के दरवाजे उखड़े पड़े हैं, पुरुष वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लटके हुए हैं, खुले बिजली के बोर्ड और बाहर निकले तार किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहे हैं। जगह-जगह उखड़ी टाइल्स अस्पताल की बदहाली की गवाही दे रही हैं। सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को चादर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पा रही, तो आखिर जिम्मेदारों की निगरानी किस बात की है? #Ashoknagar #DistrictHospital #HealthSystem #PublicHealth #Accountability

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 29, 2026

राजपुर में विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित 
--- 
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चंद्र शर्मा  के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री मनीष अनुरागी  के निर्देशन में ग्राम पंचायत राजपुर में विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा की उपस्थिति में ग्रामीणजनों को विभिन्न विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके आधार कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों में संशोधन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराई गई तथा उन्हें संबंधित विभागों की प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

इसके साथ ही उपस्थित बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एवं आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन 112, नालसा  हेल्पलाइन 15100 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई, शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह, हिंसा अथवा आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

शिविर में बच्चों को शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप भविष्य में शिक्षा एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया। भारत के संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तृत से बच्चों को बताया और उन्हें प्राकृतिक संरक्षण एवं देश के प्रति सम्मान भाव रखने के लिए कहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
#ashoknagar

राजपुर में विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित --- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री मनीष अनुरागी के निर्देशन में ग्राम पंचायत राजपुर में विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा की उपस्थिति में ग्रामीणजनों को विभिन्न विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके आधार कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों में संशोधन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराई गई तथा उन्हें संबंधित विभागों की प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एवं आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन 112, नालसा हेल्पलाइन 15100 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई, शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह, हिंसा अथवा आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिविर में बच्चों को शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप भविष्य में शिक्षा एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया। भारत के संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तृत से बच्चों को बताया और उन्हें प्राकृतिक संरक्षण एवं देश के प्रति सम्मान भाव रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
---
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 28-30 जून 2026 अंतर्गत सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में जन्म से 05 वर्ष के लगभग 1,57,655 नौनिहालों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये जिले में कुल 1008 बूथ बनाये गये है जिन पर 2016 टीकाकरण कर्मियों द्वारा दवाई पिलाई जावेगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
रविवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई तथा जिले को पोलियों मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ जय मंडल यादव,  भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भारद्वाज, आर.एम.ओ डॉ बी.एल. टेगोर ,  जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी श्री के.पी. श्रीवास्तव,  व्ही.सी.सी.एम श्री पंकज शर्मा ., जिला डाटा मैनेजर आर.आइ.सुश्री प्रियंका सोनी ,एम.सी.एच प्रभारी श्रीमति हेमवती शर्मा  एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला । साथ ही सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि पोलियो की दो बूंद हर बच्चे का अधिकार है ।उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और किसी भी बच्चे को दवा पीने से न छूटने देने की अपील की।
 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जयकृत सिंह राजपूत ने जिले भर में संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान बूथ, घर-घर भ्रमण एवं ट्रांजिट टीमों के माध्यम से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।उन्होंने अभियान की सभी गतिविधियों की जानकारी उपस्थित अतिथियों को दी।
   कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अल्का त्रिवेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
  
कार्यक्रम के दौरान  कलेक्टर द्वारा उनकी दोनों बालिकाओं को पल्स पोलियो की दवा पिलवाई गई। उक्त टीकाकरण दलों के मॉनीटरिंग के लिये जिले में 137 सुपरवाईजर लगाये गये है। प्रथम दिवस बूथ द्वारा कवरेज, दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर कवरेज किया जावेगा।
प्रत्येक ब्लॉक में पल्सपोलियो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जिले से पल्स पोलियो जोनल अधिकारी भी नियुक्त किये है , जो समस्त ब्लॉकों अंतर्गत आने वाले गांवों में कार्यक्रम की सतत् मॉनीटरिंग करेंगें।
समस्त नागरिकों से अपील है कि अपने जन्म से 05 वर्ष तक के नौनिहालों को पल्स पोलियो की दो बूंदें पिलाने हेतु अपने निकटतम बूथ तक अवश्य लाये।
#ashoknagar

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ --- भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 28-30 जून 2026 अंतर्गत सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में जन्म से 05 वर्ष के लगभग 1,57,655 नौनिहालों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये जिले में कुल 1008 बूथ बनाये गये है जिन पर 2016 टीकाकरण कर्मियों द्वारा दवाई पिलाई जावेगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई तथा जिले को पोलियों मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ जय मंडल यादव, भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भारद्वाज, आर.एम.ओ डॉ बी.एल. टेगोर , जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी श्री के.पी. श्रीवास्तव, व्ही.सी.सी.एम श्री पंकज शर्मा ., जिला डाटा मैनेजर आर.आइ.सुश्री प्रियंका सोनी ,एम.सी.एच प्रभारी श्रीमति हेमवती शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला । साथ ही सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि पोलियो की दो बूंद हर बच्चे का अधिकार है ।उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और किसी भी बच्चे को दवा पीने से न छूटने देने की अपील की। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जयकृत सिंह राजपूत ने जिले भर में संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के दौरान बूथ, घर-घर भ्रमण एवं ट्रांजिट टीमों के माध्यम से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।उन्होंने अभियान की सभी गतिविधियों की जानकारी उपस्थित अतिथियों को दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अल्का त्रिवेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा उनकी दोनों बालिकाओं को पल्स पोलियो की दवा पिलवाई गई। उक्त टीकाकरण दलों के मॉनीटरिंग के लिये जिले में 137 सुपरवाईजर लगाये गये है। प्रथम दिवस बूथ द्वारा कवरेज, दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर कवरेज किया जावेगा। प्रत्येक ब्लॉक में पल्सपोलियो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जिले से पल्स पोलियो जोनल अधिकारी भी नियुक्त किये है , जो समस्त ब्लॉकों अंतर्गत आने वाले गांवों में कार्यक्रम की सतत् मॉनीटरिंग करेंगें। समस्त नागरिकों से अपील है कि अपने जन्म से 05 वर्ष तक के नौनिहालों को पल्स पोलियो की दो बूंदें पिलाने हेतु अपने निकटतम बूथ तक अवश्य लाये। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026